Thursday, October 22, 2026
Home देश Paytm Payment Bank से विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा, RBI ने...

Paytm Payment Bank से विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा, RBI ने बैंकिंग सेवा पर लगाई थी रोक

372

नई दिल्ली। Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरपर्सन विजय शेखर शर्मा ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है कि कि विजय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने पेटीएम पेमेंट बैंक बोर्ड और विजय से अपना नॉमिनी पर्सन वापस ले लिया है।

इसके अलावा विजय शेखर शर्मा ने पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड के पद से भी इस्तीफा दे दिया। जानकारी के मुताबिक Paytm पेमेंट्स बैंक ने अब नए बोर्ड को गठन किया है। इस नए बोर्ड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल शामिल हुईं हैं।