Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई…

300

The Duniyadari: प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ पहुंच गए हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी उनके साथ हैं। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। मोदी मोटर बोट से योगी के साथ संगम पहुंचे। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला थी। मंत्रोच्चारण के बीच पीएम मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।

मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे।

यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से बोट से संगम पहुंचे। 54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 13 दिसंबर को यहां आए थे।