Wednesday, October 28, 2026
Home कोरबा एसईसीएल कुसमुण्डा में उग्र आंदोलन – भूविस्था

एसईसीएल कुसमुण्डा में उग्र आंदोलन – भूविस्था

149

The Duniayadri :कोरबा-कुसमुण्डा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में भूविस्थापितों ने रोजगार की मांग को लेकर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने गेट पर तालाबंदी कर खाट-बर्तन रखकर विरोध जताया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की और प्रबंधन पर रोजगार वंचित करने का आरोप लगाया।

भूविस्थापित गोमती केवट ने आरोप लगाया कि उनके ससुर के नाम पर कंपनी से रोजगार का हक उनके परिवार को मिलना था, लेकिन प्रबंधन की मिलीभगत से किसी बाहरी व्यक्ति प्रहलाद पिता रमेश को नौकरी दे दी गई। पहले भी इस मामले की शिकायत की गई थी। अब प्रबंधन ने प्रहलाद पर फर्जी नौकरी करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु आरोप पत्र जारी किया है।

हालांकि गोमती केवट के आंदोलन को फिलहाल टालने में प्रबंधन सफल रहा, लेकिन अन्य प्रभावित परिवार 10 सितंबर तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।