Monday, September 21, 2026
Home Breaking कार को बम से उड़ाया, विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया…ब्लास्ट का...

कार को बम से उड़ाया, विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया…ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया

257
The Duniyadari: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है।
बम धमाके की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए।
आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन पुलिस इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है। विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं आई है, लेकिन गाड़ी की स्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि धमाका बेहद शक्तिशाली था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।