Friday, April 17, 2026
Home Breaking दर्दनाक हादसा, नानी की मौत — एंबुलेंस देरी पर लोगों का आक्रोश

दर्दनाक हादसा, नानी की मौत — एंबुलेंस देरी पर लोगों का आक्रोश

24

The Duniyadari: दुर्ग- उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंडरी गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। काफी इंतजार के बाद घायलों को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नानी के साथ दुर्ग से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। घायल युवक ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे अचानक झपकी आ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की नानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद एंबुलेंस सेवा में देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और इसे बड़ी लापरवाही बताया। लोगों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो राहत कार्य और तेज हो सकता था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी एंबुलेंस सेवा की देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।