Monday, October 5, 2026
Home Breaking दुखद खबर: करंट से पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता का निधन

दुखद खबर: करंट से पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता का निधन

232

The Duniyadari: बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू (उम्र लगभग 60 वर्ष) की बुधवार 28 मई को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने निवास के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आकर उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।