Friday, October 16, 2026
Home देश नासिक जा रही SpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में आई...

नासिक जा रही SpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में आई खराबी, लौटना पड़ा दिल्ली

375

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से नासिक जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, उड़ान के दौरान ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, जिसके बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमानन नियामक डीजीसीए ने इस संबंध में जानकारी दी है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-नासिक के लिए निकली स्पाइसजेट की बोईंग 737 फ्लाइट के ‘ऑटो पायलट’ में खराबी के कारण शहर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बोईंग 737 फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।