Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking पत्नी को साढू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, अवैध संबंध के...

पत्नी को साढू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, अवैध संबंध के लिए दोनों ने मिलकर पति को मार डाला

208

झारखंड के गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के मुस्तकीम की हत्या उसकी पत्नी खुशबू खातून और साढ़ू मो जाकिर ने मिलकर की थी। तिसरी पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही हत्या के मामले का पटाक्षेप कर मुस्तकीम की पत्नी खुशबू खातून और खुशबू के जीजा यानी मुस्तकीम के साढ़ू मो जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जाकिर बलहारा का रहने वाला है। बताया गया कि मुस्तकीम की पत्नी खुशबू के साथ उसके जीजा जाकिर का कथित रूप से प्रेम प्रसंग चलता था। मुस्तकीम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

इसी कारण दोनों के प्रेम में बाधक बने मुस्तकीम को उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर रास्ते से हटाने के लिए मुस्तकीम की हत्या कर दी। इस कांड में एक और व्यक्ति के होने की बात बताई जा रही है। पुलिसिया पूछताछ में खुशबू और जाकिर ने अपना कसूर कबूल कर लिया है।

बता दें कि 16 सितंबर को तिसरी के बेलवाना गांव के निवासी मो मुस्तकीम की हत्या कर उसके शव को गांव के ही एक खेत के पास फेंक दिया गया था। मुस्तकीम केरल के एक होटल में काम करता था।

तीन माह पहले ही मुस्तकीम की खुशबू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। मुस्तकीम अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि वो जिसको शादी करके घर लाया है वही उसके लिए काल बन कर आई है।

गांव वालों के अनुसार मुस्तकीम काफी सीधा सादा लड़का था। लेकिन उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की ही हत्या कर दी। जबकि जीजा जाकिर बाल बच्चेदार है। इधर मुस्तकीम के परिजनों का कहना है कि खुशबू अपने जीजा से अगर प्यार करती थी, तो उसी के साथ शादी करके चली जाती। मुस्तकीम की हत्या करके उसे क्या मिला।