Friday, October 16, 2026
Home Breaking पुलिस ने चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ा, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ा, आरोपित गिरफ्तार

243

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले की कोटा पुलिस ने चोरी के माल से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में चोरी का लोहा ले जाया जा रहा है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चल रहे चेतना अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने लखोदना मोड़ के पास रेड की।

जरहागांव (मुंगेली) से कोटा की ओर जा रहे ट्रक (नंबर CG 11 AB 0615) से 20 क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया गया। इसमें टीन और छड़ें शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। ट्रक की कीमत 2.5 लाख रुपए है।

पुलिस ने मामले में बरेला निवासी सोनू राम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।