Sunday, June 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भरत साय की माताजी परमनी देवी साय के निधन पर...

पूर्व विधायक भरत साय की माताजी परमनी देवी साय के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

136

The Duniyadari : रायपुर। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव भरत साय की माताजी परमनी देवी साय के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि परमनी देवी साय का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक आदर्श और स्नेहमयी मातृ स्वरूप थीं, जिनके संस्कारों ने समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ा।

उनके निधन की खबर मिलते ही जशपुर और कुनकुरी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरत साय एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। बताया गया है कि परमनी देवी साय का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी उनके पैतृक निवास पर की जा रही है, जहां क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।