Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking मंत्री के दौरे के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ ने...

मंत्री के दौरे के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को किया निलंबित

180

The Duniyadari: बालोद- छत्तीसगढ़ में मंत्री के प्रवास के दौरान गायब रहना डीपीओ को भारी पड़ गया. गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के चलते जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदेश भी जारी किया गया है.

दरअसल, दो दिन पूर्व (15 अप्रैल) महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बालोद जिले पहुंची थी. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति जिला मुख्यालय से गायब था.

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में उपस्थिति वास्तविक से अधिक दर्ज की गई थी. पोषण ट्रैकर ऐप में टी.एच.आर. की प्रविष्टि अधूरी पाई गई और रिकॉर्ड अद्यतन नहीं थे. साथ ही, सखी वन स्टॉप सेंटर की सक्रियता नहीं दिखी तथा करकाभांठ आंगनवाड़ी केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई.

किशन टंडन क्रांति द्वारा अपने काम में लापरवाही और जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की वजह से उन पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इसी के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका कार्यस्थल अब बिलासपुर जिले का महिला एवं बाल विकास विभाग होगा. इस दौरान उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जीवन यापन के लिए जरूरी भत्ता मिलता रहेगा.

देखें आदेश :-