Friday, October 16, 2026
Home Breaking महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत स्नान शुरू, हेमा मालिनी ने संगम...

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत स्नान शुरू, हेमा मालिनी ने संगम में लगाई डुबकी

247

The Duniyadari: प्रयागराज- महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात अब काबू में आ गए हैं और अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। सांसद हेमा मालिनी ने आज मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। इस दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे और उन्होंने भी संगम में पवित्र स्नान किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू किया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात काबू में आ गए हैं। पहले ये खबर सामने आई थी कि सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है। हालांकि अब अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ा परिषद ने सीएम योगी से भी बात की है।