Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले...

KORBA BREAKING: जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले शाखा प्रभारी को किया निलंबित

246

The Duniyadari: कोरबा- जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 2 सत्यपाल कंवर को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कटघोरा अटैच किया गया है। बिलासपुर संभाग के आयुक्त कार्यालय के अंकेक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की वित्तीय अभिलेखों का ऑडिट किया था। जिसमें कार्यालय के रोकड़ पंजी के इंद्राज में गड़बड़ी पाई गई थी।

22 जनवरी को संभागायुक्त महादेव कावरे ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के लिए रोकड़ पंजी की मांग की । लेकिन सूचना देने के बाद भी लेखा शाखा प्रभारी सत्यपाल सिंह गायब मिला। रजिस्टर में हस्ताक्षर भी कर दिया था।

रोकड़ पंजी प्रस्तुत नहीं करने पर संभागायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सत्यपाल सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस वजह से सहायक ग्रेड दो सत्यपाल को निलंबित किया गया है।