Thursday, October 29, 2026
Home Breaking लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

245

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सुभाष तिवारी (34) को 4.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी सरोना स्थित नया सब्जी मंडी के पास खाली मैदान में गांजा बेचने की फिराक में था।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, निरीक्षक परेश पांडेय सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही नशे के कारोबारियों के लिए सख्त संदेश है कि शहर में अवैध नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।