Thursday, October 29, 2026
Home Breaking PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों...

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को किया पैसा ट्रांसफर

261

The Duniyadari: रायपुर/दिल्ली- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को पैसा ट्रांसफर किया। साय ने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई।

राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित “पीएम किसान दिवस कार्यक्रम” में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ सम्मिलित हुआ।

अब तक इस योजना के माध्यम से राज्य के अन्नदाताओं को कुल 9765 करोड़ 26 लाख रुपए की सम्मान निधि प्राप्त हो चुकी है। इसके लिए सभी किसान साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी , पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब , रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ तेलीघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।