Sunday, August 16, 2026
Home देश विनय मोहन क्वात्रा होंगे भारत के नए विदेश सचिव , हर्षवर्धन श्रंगला...

विनय मोहन क्वात्रा होंगे भारत के नए विदेश सचिव , हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे

425

नई दिल्ली। विनय मोहन क्वात्रा भारत के नए विदेश सचिव होंगे, क्वात्रा हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे। श्रंगला इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं। विनय मोहन फिलहाल, नेपाल में भारत के एम्बेसेडर हैं।

क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 साल का अनुभव है। वो कई अहम ओहदों पर काम कर चुके हैं। फ्रांस में एम्बेसेडर भी रहे। इसके अलावा डिप्लोमैटिक मिशन्स के तहत क्वात्रा वॉशिंगटन, जिनेवा, बीजिंग और साउथ अफ्रीका में भी तैनात रह चुके हैं। कुछ वक्त के लिए वो PMO में जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे।