Tuesday, September 15, 2026
Home उत्तरप्रदेश शादी के दिन प्रेमी संग भागी दुल्हन, छोटी बहन ने मंडप संभालकर...

शादी के दिन प्रेमी संग भागी दुल्हन, छोटी बहन ने मंडप संभालकर बचाई परिवार की इज्जत

111

The Duniyadari: शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच एक परिवार उस वक्त सकते में आ गया, जब विवाह के दिन ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। जाते समय वह कथित तौर पर गहने और नकदी भी साथ ले गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद दुल्हन की छोटी बहन ने आगे आकर ऐसा फैसला लिया, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

मामला शिकोहाबाद के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां एक कपड़ा कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी हाथरस में तय की थी। घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, तभी पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन लड़के वालों को जवाब देने को लेकर चिंतित हो गए।

बताया जा रहा है कि परिवार की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए दुल्हन की छोटी बहन ने शादी करने की सहमति दे दी। इसके बाद वह मंडप में बैठी और निर्धारित रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस फैसले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

इधर, युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।