Thursday, October 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को आएंगे रायपुर, AAP को चुनावी...

सीजी न्यूज: अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को आएंगे रायपुर, AAP को चुनावी मंत्र देने के साथ मिशन 2023 की करेंगे शुरुआत

365

नई दिल्ली/रायपुर। Mission 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगे। इस दौरान केजरीवाल आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी मंत्र देंगे।

घोषणा पत्र समिति की बैठक में लेंगे स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक

जानकारी के अनुसार इस दौराना केजरीवाल घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फीडबैक ले सकते हैं। टाउन हॉल कार्यक्रम के तहत दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रायपुर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार केजरीवाल विधानसभा चुनाव को लेकर गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल अंत में विधासभा चुनाव (CG Election 2023) होने वाले हैं। वहीं चुनाव होने में लगभग दो महीने का समय ही बचा हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता को अपनी ओर करने में सभी पार्टियां लगी हैं। इससे पहले भी केजरीवाल बिलासपुर का दौरा कर चुके हैं।