Thursday, October 29, 2026
Home Breaking स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधान पाठिका नदारद, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधान पाठिका नदारद, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

214

The Duniyadari: बिलाईगढ़- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, रोहिना में पदस्थ प्रधान पाठिका मिलाप बंजारे के खिलाफ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि उनका रवैया अड़ियल और मनमाना है, जिसके चलते वह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठिका की अनुपस्थिति से बच्चों, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी उनकी शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब मांग की जा रही है कि मिलाप बंजारे को तत्काल इस विद्यालय से हटाकर किसी अन्य स्थान पर पदस्थ किया जाए।