Wednesday, October 28, 2026
Home Uncategorized हसदेव नदी के जलकुंभी में फ़सा, युवक का मिला शव

हसदेव नदी के जलकुंभी में फ़सा, युवक का मिला शव

320

The duniyadari ।कोरबा जिले में उरगा थाना थानांतर्गत ग्राम कनबेरी स्थित हसदेव नदी में बने एनिकट में जलकुंभी में फ़सी एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रेस्क्यु कर पुलिस एनिकट से लाश निकालने में जुटी हुई है।