Friday, June 12, 2026
Home Breaking हिंसक झड़प: रिसेप्शन में जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियों को आग के...

हिंसक झड़प: रिसेप्शन में जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया

102

The Duniyadari: रायपुर– धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर गांव में बीती रात विवाह के रिसेप्शन समारोह के दौरान असामाजिक तत्वों ने हमला किया। घटना रात क़रीब 11 बजे हुई, जब श्री रूपेंद्र के निवास पर विवाह उपरांत स्वागत समारोह (रिसेप्शन) चल रहा था।

समारोह में लगभग 80 से 100 मेहमान उपस्थित थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ स्थानीय असामाजिक लोग पहले महिलाओं से गाली-गलौज करने लगे। जब पुरुषों ने इसका विरोध किया, तो मामला अचानक हिंसक रूप ले गया।

हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की,कई वाहनों को तोड़ा-फोड़ा, कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। और वर वधू को मिले तोहफे और दहेज के सामानों को भी नुकसान पहुँचाया। घटना लगभग 1 से 2 घंटे तक चली।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि पुलिस मौके पर क़रीब 2:30 बजे पहुंची। पुलिस को देख हमलावर भाग निकै। कुछ का कहना है कि पुलिस आने के बाद भी मारपीट करते रहे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव और धमकी जारी रही, जिससे बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग गहरे डर और सदमे में हैं। परिवार का कहना है कि यह हमला धार्मिक द्वेष और पूर्वनियोजित मानसिकता से प्रेरित था। पीड़ित परिवार मसीही समाज का बताया जा रहा है। उन पर चंगाई सभा का आयोजन करने का आरोप लगाते हुए पूरा हंगामा मचाया गया।पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से एफआईआर दर्ज करने सुरक्षा की गुहार लगाई है।