Friday, June 12, 2026
Home Breaking भीषण हादसा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान...

भीषण हादसा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 238 लोग थे सवार

173

The Duniyadari: अहमदाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। वे यात्री अभी जिंदा हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।

विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विमान में भयंकर आग लग गई है। सब धुआं-धुआं हो गया है। एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से इस घटना को लेकर बात कि है।