Monday, September 28, 2026
Home देश कोयला खदानों की नीलामी के आठवें दौर में मिली 10 बोलियां..इस दिन...

कोयला खदानों की नीलामी के आठवें दौर में मिली 10 बोलियां..इस दिन खुलेगी 5 बोलियां…

427

नई दिल्‍ली। देश की 39 कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी का आठवां दौर 15 नवंबर, 2023 को कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकारी ने शुरू किया था। बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी, 2024 थी।

अंतिम तिथि तक 7 कोयला खदानों के लिए 10 ऑफलाइन बोलियां प्राप्त हुई हैं, जबकि 2 कोयला खदानों के लिए दो या उससे अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं। नीलामी प्रक्रिया के तहत प्राप्त ऑनलाइन बोलियां 5 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में खोली जाएंगी।