Monday, October 26, 2026
Home Breaking 2 बच्चों की मां की इस हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

2 बच्चों की मां की इस हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

217

The Duniyadari: गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 2 बच्चों की मां की इस हत्या के आरोप में एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है जो कि उसका प्रेमी था. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है. मालूम हुआ कि उसने महिला का मर्डर इसलिए किया है क्योंकि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी.

स्थानीय क्लब में काम करने वाली मृतका रूपाली का शव रविवार को सेक्टर 83 में एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ चक्करपुर गांव में किराए के मकान में रहती थी.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी अभिषेक मिश्रा बिहार का मूल निवासी है और दिल्ली के राजोकरी इलाके में रहता था, उसे सिही गांव से गिरफ्तार किया गया. वह महिला के साथ रिलेशनशिप में था.

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि महिला उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. उसके लगातार टोकते रहने से तंग आकर उसने महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया.’