Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई : प्रदर्शन के दौरान महिलाओं...

ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई : प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दलाली का लगाया आरोप…

254

The Duniyadari:कांकेर- छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है. इस चुनाव के लिए आरक्षक की प्रक्रिया में ओबीसी समाज की कटौती को लेकर सोमवार को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर में प्रदर्शन किया. कांकेर में ओबीसी समाज के प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है.

समाज की महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू को पीटा है. उपाध्यक्ष पर दलाली का आरोप लगाकर मारपीट की गई है. पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ.

बता दें कि आरक्षण में हुई कटौती को लेकर सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर बंद बुलाया था, जिसका बड़ा असर बस्तर में देखने को मिला. सुबह से सभी दुकानें बंद रही. वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे रहे.

पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि सरकार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण तय किया गया है उसे निरस्त किया जाए. फिर से आरक्षण कराकर ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. वही पिछड़ा वर्ग समाज के इस प्रदर्शन का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है.