Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking नक्सल घटना के बाद पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा...

नक्सल घटना के बाद पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कर रहे नक्सल ऑपरेशन और कानून व्यवस्था की समीक्षा

220

The Duniyadari: रायपुर. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और नक्सल ऑपरेशन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज मंत्रालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे. यह बैठक देर शाम तक चलेगी. बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

बता दें कि दो दिन पहले बीजापुर में बड़ी नक्‍सली घटना हुई थी, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे. इस घटना के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा नक्‍सल विरोधी अभियान की विस्‍तार से समीक्षा करेंगे. साथ ही पुलिस के आला अफसरों के साथ प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे.