Monday, April 6, 2026
Home Breaking महाकुंभ : संगम का हेलिकॉप्टर से दर्शन अब सिर्फ 1296 रुपये में

महाकुंभ : संगम का हेलिकॉप्टर से दर्शन अब सिर्फ 1296 रुपये में

122
Oplus_131072

The Duniyadari: प्रयागराज में महाकुंभ के महापर्व का शुभारंभ हो गया है. आज महाकुंभ का पहला स्नान है और आज तिथि भी अत्यंत पावन और बेहद खास है। यह कुंभ मेला 26 फरवरी तक यानी करीब 45 दिनों तक चलने वाला है। महाकुंभ का मजा आप आसमान से भी ले सकते हैं यानी आप हेलिकॉप्टर के जरिए भी महाकुंभ का नजारा देखा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए इसकी कीमत में भी कमी की है.

महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से यात्रा का शुल्क अब आधे से भी ज्यादा घटाकर 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बयान में कहा कि 7-8 मिनट की हेलिकॉप्टर यात्रा 13 जनवरी से शुरू होगी। हेलिकॉप्टर की सवारी का किराया अब 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, जो पहले 3,000 रुपये था।

यह सवारी पर्यटकों को प्रयागराज शहर के ऊपर से भव्य महाकुंभ क्षेत्र का हवाई दृश्य दिखाएगी। इस राइड को www.upstdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और इसकी सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस द्वारा दी जाएगी। आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया है कि मौसम के आधार पर सवारी “निरंतर” संचालित होगी. यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने मेला स्थल पर जल एवं साहसिक खेलों की भी तैयारी की है।

इसके साथ ही 24 से 26 जनवरी तक वॉटर लेजर शो और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ ड्रोन शो भी होगा। देशभर के प्रसिद्ध कलाकार 40 दिवसीय मेले के दौरान प्रदर्शन करेंगे, जिसमें यूपी दिवस भी शामिल होगा. गायक शंकर महादेवन 16 जनवरी को यहां गंगा पंडाल में प्रस्तुति देने वाले हैं और समापन प्रस्तुति 24 फरवरी को मोहित चौहान द्वारा दी जाएगी।