Friday, July 31, 2026
Home Breaking KORBA और सक्ती जिले में हाथियों का उत्पात

KORBA और सक्ती जिले में हाथियों का उत्पात

210

The Duniyadari: कोरबा- वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 6 हाथियों ने तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। इस रेंज में दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं, जो गितकुवारी के आसपास घूम रहे हैं। 6 हाथियों का झुंड चिकनीपाली के जंगल में है।

यहां अब हाथियों की संख्या 14 हो गई है। करतला रेंज से हाथी सक्ती जिले से फिर वापस आ गए हैं। यह गांव दोनों जिले की सीमा में है। कुदमुरा क्षेत्र में किसान धान की फसल लेते हैं।

ग्रामीणों को रात के समय रखवाली करने से मना किया गया है। इसकी वजह से ही फसल को चौपट कर रहे हैं। वनमंडल कटघोरा में 50 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में ही है।