Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking पटाखा गोदाम में लगी आग: 3 बच्चों समेत 5 की मौत…

पटाखा गोदाम में लगी आग: 3 बच्चों समेत 5 की मौत…

231

The Duniyadari: बलरामपुर– रामानुजगंज के गोदरमना इलाके में सोमवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।

सरहदी क्षेत्र गोदरमना में स्थित इस पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गोदाम में धुआं भर गया, जिसके चलते दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।