Monday, April 27, 2026
Home Breaking 23 करोड़ का घोटाला: बैंक मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार

23 करोड़ का घोटाला: बैंक मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार

129
Oplus_16908288

The Duniyadari: बलरामपुर- जिले में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है जिसमें सहकारी बैंक की दो शाखाओं कुसमी और शंकरगढ़ में फर्जी खातों के माध्यम से करीब 23 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। इस गबन में बैंक के ही कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों को बलरामपुर, अंबिकापुर और कोरिया जिलों से अंजाम दिया गया है।