Wednesday, May 6, 2026
Home Breaking मुख्य सचिव अमिताभ जैन को 6 महीने का सेवा विस्तार

मुख्य सचिव अमिताभ जैन को 6 महीने का सेवा विस्तार

121

The Duniyadari:रायपुर- विष्णुदेव की सरकार वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को 6 महीने का एक्सटेंशन देने जा रही है, यानि उनका कार्यकाल अब बढ़ जाएगा। आईएएस अमिताभ जैन मुख्य सचिव बने रहेंगे। फ़िलहाल आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। बता दें कि अमिताभ जैन का जन्म 21 जून 1965 को हुआ था। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ प्रदेश के ही रहने वाले हैं।

उनका जन्म अविभाजित दुर्ग जिले ( वर्तमान में बालोद जिला) के दल्ली राज हरा में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा दल्ली राजहरा से ही हुई। अविभाजित मध्यप्रदेश में 11वीं हायर सेकंडरी बोर्ड में अमिताभ जैन टॉपर रहे हैं। भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात आईआईटी दिल्ली से सिस्टम मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की।

यूपीएससी निकालने के बाद उन्होंने 21 अगस्त 1989 को आईएएस की सेवा ज्वाइन की। आईएएस अमिताभ जैन राज्य के 12वें मुख्य सचिव और इस पद पर तीसरे छत्तीसगढ़िया अफसर है। राजेन्द्र प्रसाद मंडल के रिटायर होने के बाद अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बनें है।