Sunday, April 26, 2026
Home Breaking 33 IAS और 24 पीसीएस का तबादला, आधी रात आया धामी सरकार...

33 IAS और 24 पीसीएस का तबादला, आधी रात आया धामी सरकार का आदेश… देखें सूची

143

The Duniyadari: उत्तराखंड- राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. गुरुवार देर शाम प्रशासन द्वारा 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित आदेश जारी किया गया. इस क्रम में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है.

नए आदेश के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर उन्हें यूकाडा (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद) में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है.

प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि मनीष कुमार को चंपावत की कमान सौंपी गई है. प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी जिले का नया डीएम बनाया गया है. वहीं स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा, आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते जो विशेष सचिव जलागम है, उन्हें अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. मुख्य सचिव आनंद वर्धन से जलागम विभाग की जिम्मेदारी हटा ली गई है, जबकि पर्यटन विभाग अब सचिन कुर्वे से लेकर धीरज सिंह को सौंपा गई है. धीरज सिंह अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.