Thursday, November 5, 2026
Home Breaking युवक पर भालू ने किया हमला…खून से लथपथ हालत में किसी तरह...

युवक पर भालू ने किया हमला…खून से लथपथ हालत में किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा

242

The Duniyadari: कोंडागांव– जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जंगल में फुटु (मशरूम) निकालने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक भालू का शिकार तब बना जब वह अपने गांव सिदावण्ड के जंगल में अकेला घूम रहा था।

जानकारी के अनुसार, अचानक सामने आए भालू ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। भालू ने युवक के गले और हाथ पर गंभीर वार किए। खून से लथपथ हालत में किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा, जहां परिजनों ने तत्काल उसे केशकाल अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल युवक की स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।