Wednesday, May 20, 2026
Home Breaking हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, अधिकारी की मां की...

हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, अधिकारी की मां की हत्या से सनसनी….

137

The Duniyadari: यूपी-  बदायूं में 12 अगस्त की रात एक दरोगा मनवीर सिंह की मां की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का आरोपी धीरेंद्र सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है। बदायूं के इस्लामपुरनगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात उसे अलीपुर जंगल में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

उसके पैर में गोली लगी थी जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से रविवार तड़के वह फरार हो गया।

धीरेंद्र जिस बेड पर एडमिट था उसके सिरहाने पर एक हथकड़ी लगाई थी जिसमें संभवत: उसका एक हाथ लॉक किया गया होगा। इसके अलावा पहरा भी था। लेकिन इन सबको धता बताते हुए हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार हो गया।

धीरेंद्र को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई हंसिया, तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद किया गया था।

मुठभेड़ में घायल होने पर उसका मेडिकल रूदायन सीएचसी में कराया गया और इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे रिपोर्ट आने तक धीरेंद्र को हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के करीब 5:30 बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फरारी के समय वार्ड में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और सिपाही कुशहर ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोपी की तलाश में सिविल लाइंस, कोतवाली, एसओजी की पुलिस टीम ने लगाई हैं। पुलिस धीरेंद्र को रोडवेज बस अड्डा, जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।