Monday, April 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ बालोद में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस पलटी, 5 घायल

बालोद में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस पलटी, 5 घायल

104

The Duniyadari : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें सीआरपीएफ जवान और अन्य यात्री सवार थे। हादसे में चार नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायलों को तत्काल शहीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 16 सीआरपीएफ जवान छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे थे। सभी रायपुर से भोपालट्टनम कैंप के लिए पायल ट्रेवल्स की बस में सवार थे। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास हुआ। बस अचानक नियंत्रण खोकर पलट गई, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल जवानों और यात्रियों को अस्पताल लाया गया। बस के नीचे कई जवानों के सामान और मोबाइल दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं जांच कार्य में जुट गई है।