Monday, September 14, 2026
Home तखतपुर घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार

घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार

94

The Duniyadari : तखतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 नवंबर की दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। उस समय नाबालिग घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक करन नेताम उर्फ़ रामनारायण नेताम वहां पहुंचा और कथित रूप से उसका हाथ पकड़कर उससे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध जताने पर युवक मौके से फरार हो गया।

1 दिसंबर को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में करन नेताम (23 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी, को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी पर धारा 333, 74 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।