Tuesday, March 3, 2026
Home दुर्ग छावनी के होटल में चल रहा देह व्यापार उजागर, पुलिस ने दो...

छावनी के होटल में चल रहा देह व्यापार उजागर, पुलिस ने दो को दबोचा

27

The Duniyadari: दुर्ग, 11 फरवरी। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मंगलवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि छावनी इलाके के एक होटल में दलालों के जरिए युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजना बनाकर एक व्यक्ति को ग्राहक के रूप में भेजा। संकेत मिलने के बाद टीम ने होटल पर दबिश दी।

छापे के दौरान जांच में होटल संचालक और रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा बिचौलियों के जरिए युवतियों को बुलाया जाता था और होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।