Thursday, March 5, 2026
Home कोरबा कोरबा के जमनीपाली एनटीपीसी टाउनशिप में डीजीएम के घर चोरी, जेवर और...

कोरबा के जमनीपाली एनटीपीसी टाउनशिप में डीजीएम के घर चोरी, जेवर और नगदी ले उड़े बदमाश

45

The Duniyadari : कोरबा, 12 फरवरी। जमनीपाली स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में एक वरिष्ठ अधिकारी के सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। एनटीपीसी में डीजीएम पद पर कार्यरत रंजन कुमार श्रीवास्तव परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।

बताया जा रहा है कि 9 और 10 फरवरी की दरम्यानी रात बदमाश घर में घुसे और सोने-चांदी के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने की बालियां, अंगूठियां, चेन, डायमंड लॉकेट, चांदी का सिक्का, चांदी के बर्तन और पायल सहित अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 35 हजार रुपये नगद भी गायब पाए गए।

चोरों ने घर के भीतर रखे सामान को भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही श्रीवास्तव ने अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी और घर लौटकर पुलिस को जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।