Thursday, March 12, 2026
Home Breaking BREAKING: CM HOUSE के पास युवक पर चाकू से हमला, 15 हजार...

BREAKING: CM HOUSE के पास युवक पर चाकू से हमला, 15 हजार की लूट

12

The Duniyadari: Raipur। राजधानी रायपुर के CM House Raipur के पास लूट और हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उससे नकदी लूट ली और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में युवक के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित डेनियल मसीही राजा तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रहते हैं और कांकेर रोड पर वेज बस में सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह काम से लौट रहे थे। इसी दौरान सीएम हाउस के पास अचानक पांच युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले डेनियल मसीही के साथ मारपीट की और फिर उनसे नकदी छीनने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों में से एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर उनके चेहरे पर वार कर दिया। चाकू के हमले से उनकी नाक और चेहरे पर गंभीर चोट लग गई।

हमले के बाद आरोपी युवक पीड़ित के पास रखे करीब 15 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित ने मामले की जानकारी Civil Lines Police Station Raipur में दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।