The Duniyadari: पखांजूर- छोटे बेठिया क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार और गांव वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया।
युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला (25 वर्ष) और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके चलते परिवार और ग्रामीण इस रिश्ते और शादी के खिलाफ थे।
लंबे समय से चल रहे इस विवाद और मानसिक तनाव के कारण दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
































