Sunday, April 12, 2026
Home Breaking कुक ने पेड़ पर लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद उठाया...

कुक ने पेड़ पर लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

14

The Duniyadari: दुर्ग- भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कैंटीन में काम करने वाले एक कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब एक व्यक्ति को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी अजय प्रजापति भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन कैंटीन में कुक के रूप में कार्यरत था। वह कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अजय शराब के नशे में घर लौटा था, जहां किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया।

रविवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भट्‌टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल की मरच्यूरी भेज दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।