Friday, April 24, 2026
Home Breaking आईटीआई में 27 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, 100 पदों पर भर्ती का...

आईटीआई में 27 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, 100 पदों पर भर्ती का मौका

12

The Duniyadari: अंबिकापुर-  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है।

संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को GENUS ENERGIZING LIVE कंपनी के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत टेक्नीशियन और सुपरवाइजर के करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC + TA) का वेतन दिया जाएगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड से आईटीआई या हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे शासकीय आईटीआई अंबिकापुर परिसर में पहुंचकर इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

संस्था प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।