Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking साइबर ठगों का ‘किराए का खाता’ रैकेट ध्वस्त, 14 गिरफ्तार, 32 म्यूल...

साइबर ठगों का ‘किराए का खाता’ रैकेट ध्वस्त, 14 गिरफ्तार, 32 म्यूल अकाउंट से 50 लाख पार

11

The Duniyadari: राजनांदगांव– साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले बड़े गिरोह का राजनांदगांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया है।

गिरोह गरीब युवाओं को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और उन खातों में साइबर फ्रॉड का पैसा मंगवाता था।

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि पिछले 2 महीने में NCRP पोर्टल पर राजनांदगांव के कई बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की शिकायतें मिली थीं।

साइबर सेल की जांच में पता चला कि डोंगरगढ़ और छुरिया क्षेत्र के कुछ युवक कमीशन लेकर अपना खाता दूसरों को दे रहे थे।

पुलिस ने मुख्य सरगना सोमेश साहू समेत 14 लोगों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह 2000 से 5000 रुपये देकर बेरोजगार युवाओं के खाते, ATM और सिम कार्ड ले लेता था।

फिर इन “म्यूल खातों” में शेयर मार्केट, लॉटरी और बिजली बिल अपडेट के नाम पर देशभर से ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। पैसा आते ही तुरंत निकालकर ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टो में भेज दिया जाता था।

पुलिस ने 32 बैंक खाते फ्रीज कराए हैं। इनमें पिछले 6 महीने में 50 लाख से ज्यादा का लेनदेन मिला है।

आरोपियों के पास से 18 ATM कार्ड, 12 मोबाइल, 9 सिम और 2.1 लाख कैश बरामद हुए हैं। गिरोह के तार दुर्ग, भिलाई और झारखंड के साइबर ठगों से जुड़े हैं।