The Duniyadari: KORBA –
*आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन डॉ.बसंत नोरगे जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 03 मई 2026 रविवार को मध्यान्ह 12 बजे से होटल औरा गोल्ड ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा, ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है।*
आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन डॉ.बसंत नोरगे जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 03 मई 2026 रविवार को मध्यान्ह 12 बजे से होटल औरा गोल्ड ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा, ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित किया गया है। जिसमे ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बंगलुरु के मैनेजर निशांत राज द्वारा हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी। इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बंगलुरु के मैनेजर निशांत राज, हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संचालक द्वय बैसाख नायर तथा नमित श्रीवास्तव एवं कोऑर्डिनेटर गोवर्धन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन पर आयोजित संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।















