Tuesday, May 12, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार बस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला, मौके...

तेज रफ्तार बस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी

11

The Duniyadari: जगदलपुर-  शहर के नया पुल इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोज की तरह कई लोग सुबह नया पुल पर टहल रहे थे। तभी अचानक बस आई और युवक को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया।

*पहचान की कोशिश जारी*

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आसपास का ही रहने वाला था। उसे अक्सर सुबह नया पुल पर टहलते देखा जाता था। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की ज रही है।