Wednesday, June 17, 2026
Home Breaking ट्रैक्टर की जुताई बनी काल, रोटावेटर में फंसकर 3 साल के बच्चे...

ट्रैक्टर की जुताई बनी काल, रोटावेटर में फंसकर 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

19
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरने के बाद एक 3 वर्षीय मासूम रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, किसान दुखा राम वट्टी सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इस दौरान उनका छोटा बेटा भी ट्रैक्टर पर उनके साथ मौजूद था। काम के बीच अचानक बच्चा संतुलन खोकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे चल रहे रोटावेटर की जद में आ गया।

हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक पिता ने वाहन रोककर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पहुंचे। मासूम की असमय मौत से परिवार सदमे में है, जबकि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने खेतों में कृषि कार्य के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।