Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking आम बीनने गए बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, एक...

आम बीनने गए बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, एक बच्ची गंभीर

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: सरगुजा- जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया।

आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो मासूम बच्चों और वहां बैल चरा रहे एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सागर (5) और रानी (9) अपने परिवार के साथ आम बीनने गए थे। इसी दौरान वे पेड़ के नीचे खड़े थे। वहीं पास में राम साय (36) अपने बैलों को चरा रहा था। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में चारों आ गए। हादसे में सागर, रानी और राम साय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रद्धा (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा।

ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर खड़े नहीं रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।