Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल, सिर में...

तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल, सिर में आई गहरी चोट

19

The Duniyadari: Raipur- राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जीई रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को प्राथमिक सहायता दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और कार चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।