Friday, July 3, 2026
Home Breaking आकाशीय बिजली का कहर, ट्रक में लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता...

आकाशीय बिजली का कहर, ट्रक में लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

23

The Duniyadari: AmbikapurSarguja जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की एक गंभीर घटना सामने आई।

अंबिकापुर के खरसिया रोड पर बिजली गिरने से एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ लगातार गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली ट्रक पर गिरी और वाहन से धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण आकाशीय बिजली को माना जा रहा है। लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।