Friday, August 14, 2026
Home Breaking रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा, ‘Rakhi Mail’ की स्पीड पोस्ट बुकिंग...

रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा, ‘Rakhi Mail’ की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 10% छूट

4

The Duniyadari: Raipur- रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए डाक विभाग ने राखी भेजना आसान और किफायती बनाने के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) के माध्यम से भेजे जाने वाले ‘Rakhi Mail’ पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह ऑफर 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को राखी वाले लिफाफे के सामने साफ अक्षरों में “Rakhi Mail” लिखना होगा और इसे डाकघर के बुकिंग काउंटर पर जमा करना होगा।

डाक विभाग के अनुसार यह सुविधा केवल रिटेल बुकिंग के लिए उपलब्ध है। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल बुक कर सकता है। वहीं, बल्क या कॉरपोरेट बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को इस छूट योजना में शामिल नहीं किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 प्रतिशत की छूट केवल डाक शुल्क पर मिलेगी। वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) से संबंधित शुल्क पर यह छूट लागू नहीं होगी।

डाक विभाग का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में राखी भेजने वाले लोगों को तेज, भरोसेमंद और कम खर्च वाली सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इससे दूर रहने वाले भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।